समकालीन अभियान के तहत 69 गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत विभिन्न कांडों के आरोपी गिरफ्तार।
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 03:03 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 03:03 AM (IST)
नालंदा। एसपी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत विभिन्न कांडों के 89 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनमें 14 को जेल भेजा गया है। वहीं अन्य को थाना से ही बेल पर छोड़ा गया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से पांच नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया। बाइक चे¨कग अभियान के तहत बिना कागजात व हेलमेट के 8 बाइक जब्त किया गया है। पुलिस ने एक अभियुक्त के घर कुर्की भी की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। उन्होंने खासकर अवैध शराब निर्माण व बिक्री करने वालों पर पैनी नजर रखने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया है।
सुनील व मुकेश
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें