गोलीबारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नालंदा। गांव में दशहत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी करने वाला आरोपी को पुलिस ने बिहारशरीफ के अंबेर
By Edited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 06:34 PM (IST)
नालंदा। गांव में दशहत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी करने वाला आरोपी को पुलिस ने बिहारशरीफ के अंबेर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। वेन थानाध्यक्ष विगाउ राम ने गुरुवार को बताया कि दो माह पूर्व धान काटने को लेकर वेन के खैरा गांव में गोलीबारी की थी। इस संबंध में गांव के ही अनिल ¨सह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा गया है कि गांव के ही अशीम अली ने अपने सहयोगियों के साथ जान से मारने का गोली चलाकर प्रयास किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी नशीम अली को बिहारशरीफ के अंबेर के पास गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें