श्रृंखला में भाग लेने के लिए किया जा रहा प्रेरित
नालंदा। जैसे-जैसे 21 जनवरी नजदीक आ रहा है, मानव श्रृंखला की सफलता के लिए पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों
नालंदा। जैसे-जैसे 21 जनवरी नजदीक आ रहा है, मानव श्रृंखला की सफलता के लिए पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसकी सफलता के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। क्षेत्र के प्लस टू व मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में साइकिल रैली का आयोजन कर लोगों को मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं अधिकारी कतरीडीह स्थित किसान भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. शराफत हुसैन एवं अंचलाधिकारी अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका कर्मी, प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षक, संकुल संसाधन सेवियों ने भाग लिया। 18 जनवरी बुधवार को लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल रैली निकालने की बात कही गई। जिसमें प्रत्येक दल के सदस्यों जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों के भाग लेने के लिए कहा गया। ताकि मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों का भागीदारी हो सके। इस मौके पर जिप सदस्य रणवीर ¨सह, प्रखंड प्रमुख धनंजय प्रसाद, मुखिया नवेंदु झा, रजनीश कुमार, राजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश राजवंशी, चिकित्सा पदाधिकारी ललित कुमार आदि मौजूद थे।