मानव श्रृंखला निर्माण को ले कमर कस लें : डीएम
नांलंदा। मानव श्रृंखला निर्माण में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में युद्ध स्तर पर तैयारी पूरी कर ले
नांलंदा। मानव श्रृंखला निर्माण में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में युद्ध स्तर पर तैयारी पूरी कर लें। नशा मुक्ति अभियान के लिए निकाले जाने वाले राज्यव्यापी मानव श्रृंखला को कामयाब बनाने की जवाबदेही हम सभी की है। हमें इस मानव श्रृंखला निर्माण कर साबित करना होगा कि हमें जो टास्क दिया जाता है उसे हरहाल में सफलता पूवर्क पूरा करते हैं। उक्त बातें मंगलवार जिलाधिकारी ने राजगीर में कही। उन्होंने कहा कि 393 किलोमीटर लंबे मानव श्रृंखला के निर्माण के लिए जिले के लगभग आठ लाख से उपर लोग तैयार हैं। मानव श्रृंखला में शामिल होने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ख्याल रखना हमारी जवाबदेही है। इसके लिए जिन तीन वरीय पदाधिकारियों को सुपर जोनल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है उनके मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। डीएम ने पदाधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आज का कार्य कल पर छोड़ना मानव श्रृंखला निर्माण के हित में नहीं होगा। जो कार्य आज करना है उसे आज ही पूरा कर लें। नशा मुक्ति से फायदा किसी एक का नहीं होता है बल्कि इसका फायदा आने वाली पीढ़ी को भी होगा। नशा का लत जब छूट जाएगा तो कार्य में प्रगति आएगी। जब कार्य संभव होगा तो राज्य का विकास भी होगा। राज्य आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा। अपराधिक ग्राफ घटेगा। कुछ दिनों में राज्य में राम राज्य कायम हो जाएगा। इसके लिए सभी को प्रयास करनी होगी। इसकी पहली शुरूआत है विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण।