कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्म दिवस
नालंदा। कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी क
नालंदा। कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 46वीं जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कांग्रेसियों ने एक आकर्षक ढंग से बनाए गए केक काटा और उनके दीघार्यु की कामना की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने राहुल गांधी के अब तक कार्यकाल पर चर्चा करते हुए उनके उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से यूपीए की सरकार द्वारा लाया गई सूचना के अधिकार के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि आरटीआई राहुल गांधी की सोच का प्रतिफल है। युवा कांग्रेस की सदस्यता में स्वच्छ लोगों के लाने का भी काम राहुल की ही सोच है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं की भागदारी कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी संजय महाराज, अजीत कुमार, नव प्रभात प्रशांत, जितेन्द्र प्रसाद ¨सह, नवीन कुमार ¨सह, साकेत प्रसाद, दुखन दास, चन्देश्वर यादव, अजीत कुमार, राजीव रंजन कुमार, कैप्टन शाहिद, फरहत जवीं, अरुण ¨सह, गुरुसहाय प्रसाद आदि उपस्थित थे।