Move to Jagran APP

चौथे दिन भी बुलडोजर ने हटाया अतिक्रमण

नालंदा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुधवार को भी नगर निगम का डंडा चला। यह अभियान में शाि

By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 06:04 PM (IST)
चौथे दिन भी बुलडोजर ने हटाया अतिक्रमण

नालंदा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुधवार को भी नगर निगम का डंडा चला। यह अभियान में शामिल सीओ सह दंडाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, नगर प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने साथ चल रहे नगर निगम के जेसीवी से नाले पर बने अवैध निर्माण को तोड़वा डाला। यह अभियान नगर निगम परिसर से शुरू होकर अंबेर चौक, नईसराय, खंदकपर, बिचली खंदक व सकुनतकला होते हुए कुमार सिनेमा तक चला। इस अभियान में शामिल नगर निगम के टैक्स दरोगा शैलेन्द्र कुमार की टीम ने 20-25 ऐसे दुकानदार जो अपी दुकान के बाहर पटरी पर कब्जा जमाए थे, उनसे 27 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। इस संबंध में नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि बुधवार को अभियान का आखिरी दिन था। अभियान के तहत सैकड़ों अवैध निर्माण को तोड़ा गया। वहीं दुकान के बाहर पटरी कब्जा कर दुकान लगाने वालों से लगभग 80 से 90 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिला था। नगर आयुक्त ने कहा कि दूसरे चरण में अभियान पंचायत चुनाव के उपरांत व्यापक पैमाने पर चलाया जाएगा। उस अभियान में यह देखा जाएगा कि कौन लोग पुन: निर्माण करा दिए हैं उनसे जुर्माना के साथ तोड़-फोड़ का भी खर्च वसूल किया जाएगा। यहां बता दें कि बुधवार को अभियान में बड़े तादात में पुलिस बल का नेतृत्व टाउन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश रंजन शर्मा कर रहे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.