निरीक्षी न्यायाधीश ने किया कोर्ट का निरीक्षण
नालंदा। जिला न्यायालय में बुधवार को निरीक्षी न्यायाधीश शिवाजी पांडे पहुंचे। निरीक्षी न्यायाधीश क
नालंदा। जिला न्यायालय में बुधवार को निरीक्षी न्यायाधीश शिवाजी पांडे पहुंचे। निरीक्षी न्यायाधीश के आगमन को लेकर सुबह से ही चाक-चौबंद सुरक्षा थी। आते ही निरीक्षी न्यायाधीश ने कोर्ट निरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया। कोर्ट में बैठकर चल रहे मुकदमे की सुनवाई को सुना। अधिवक्ता संघ के आमंत्रण को स्वीकार कर निरीक्षी न्यायाधीश संघ के मुख्य हाल में आए। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी भी साथ थे। संघ अध्यक्ष प्रभात कुमार रूखैयार ने उनका स्वागत किया। वहीं संघ सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि नई व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है। इस मौके पर अधिवक्ता संघ ने सर्व प्रथम का लंबे समय से रिक्त पद, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कमी तथा जेजे बोर्ड का पीठ कोर्ट से कई किलोमीटर दूर स्थापित किए जाने की बता उठाई। वहीं संयुक्त सचिव उमेश कुमार निराला ने राजगीर में शहर से दूर कोर्ट निर्माण के निर्णय से होने वाली समस्याओं को रखा। निरीक्षी न्यायकर्ता ने सदस्यों का सभी समस्याओं को ²ष्टिगत कर विचार करने तथा चीफ जस्टिस से इस संबंध में चर्चा कर हल निकालने का आश्वासन दिया। साथ में अधिवक्ताओं को कहा कि समस्याएं तो आती जाती रहेंगी। इस मौके पर उन्होंने सदस्यों से त्वरित निपटारों के लिए सहयोग एवं सकारात्मकता माहौल बनाए रखने की अपील की।