जिले के प्रमुख व जिप सदस्य की आरक्षित सूची जारी
नालंदा। जिला प्रशासन ने आगामी प्रखंड प्रमुख व जिला परिषद सदस्य के लिए आरक्षित, अनारक्षित व अनुसूचि
नालंदा। जिला प्रशासन ने आगामी प्रखंड प्रमुख व जिला परिषद सदस्य के लिए आरक्षित, अनारक्षित व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए सीटों की घोषणा मंगलवार को कर दिया है। यह जानकारी जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायती राज डॉ. त्यागराजन एसएम, डीडीसी कुंदन कुमार तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी अभय ¨सह ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि जल्द ही मुखिया के आरक्षित व अनारक्षित व अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीटों को भी प्रकाशित कर दिया जाएगा। जिला परिषद के सीटों का आरक्षण का निर्धारण किया गया है। करायपरसुराय का क्षेत्र संख्या 1 एससी वर्ग की महिला, नगरनौसा का क्षेत्र संख्या दो बीसीडब्लू अनुसूचित जाति, हिलसा पूर्वी क्षेत्र संख्या 3 पिछड़ा वर्ग, हिलसा पश्चिम का क्षेत्र संख्या 4 अनारक्षित, एकंगरसराय उत्तरी भाग का क्षेत्र संख्या 5 बीसी अनारक्षित व एकंगरसराय का क्षेत्र संख्या 6 का दक्षिणी भाग बीसी अनारक्षित राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। उसी प्रकार इस्लामपुर के क्षेत्र संख्या 7 का पश्चिमी भाग अनारक्षित, इस्लामपुर के क्षेत्र संख्या 8 का पूर्वी भाग अनारक्षित व इस्लामपुर के क्षेत्र संख्या 9 का दक्षिणी भाग को भी अनारक्षित किया गया है। इसके अलावा राजगीर का क्षेत्र संख्या 10 बीसीडब्लू को अनुसूचित जाति, सिलाव के दक्षिणी भाग का क्षेत्र संख्या 11 डब्लू अनुसूचित जाति, सिलाव उत्तरी का क्षेत्र संख्या 12 डब्लू अनुसूचित जाति व बेन के क्षेत्र संख्या 13 बीसी को अनारक्षित किया गया है। वहीं नूरसराय प्रखंड दक्षिणी भाग का क्षेत्र डब्लू पिछड़ा वर्ग व नूरसराय उत्तरी के क्षेत्र 14 बीसी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। परबलपुर का क्षेत्र 16 डब्लू अनारक्षित, थरथरी का क्षेत्र 17 डब्लू अनारक्षित, चण्डी पश्चिम का क्षेत्र 18 एससी अनारक्षित, चण्डी पूर्वी का क्षेत्र 19 एससीडब्लू पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। इसी प्रकार हरनौत पश्चिम का क्षेत्र 20 डब्लू अनुसूचित जाति, हरनौत का ही पूर्वी भाग क्षेत्र 21 एससीडब्लू पिछड़ा वर्ग, रहुई के पश्चिमी भाग का क्षेत्र 22 डब्लू अनुसूचित जाति, रहुई पूर्वी भाग का क्षेत्र 23 एससी के लिए अनारक्षित किया गया है। बिन्द के क्षेत्र 24 का डब्लू अनारक्षित, सरमेरा पश्चिम का क्षेत्र 25 अनारक्षित, व सरमेरा का ही पूर्वी भाग का क्षेत्र 26 अनारक्षित हुआ है। वहीं अस्थावां प्रखंड के पूर्वी भाग को अनारक्षित, पश्चिमी भाग को अनुसूचित जाति व दक्षिणी भाग को अनारक्षित किया गया है। उसी प्रकार बिहारशरीफ प्रखंड के पूर्वी भाग को अनारक्षित, पश्चिमी भाग को अनुसूचित जाति व दक्षिणी भाग अनारक्षित हुआ है। इसके अलावा गिरियक प्रखंड के क्षेत्र 33 को पिछड़ा वर्ग तथा कतरीसराय के क्षेत्र 34 को अनारक्षित किया गया है।
प्रमुख के लिए आरक्षित सीट
निर्वाचन क्षेत्र कोटि महिला के लिए आरक्षित
क्षेत्र 1 करायपरसुराय अनारक्षित महिला
क्षेत्र 2 नगरनौसा अनारक्षित महिला
क्षेत्र 3 हिलसा डब्लू अनुसूचित जाति अन्य
क्षेत्र 4 एकंगरसराय बीसीडब्लू अनारक्षित महिला
क्षेत्र 5 इस्लामपुर बीसीडब्लू अनारक्षित महिला
क्षेत्र 6 राजगीर डब्लू अनुसूचित जाति अन्य
क्षेत्र 7 सिलाव डब्लू अनुसूचित जाति अन्य
क्षेत्र 8 बेन डब्लू अनारक्षित अन्य
क्षेत्र 9 नूरसराय एससी पिछड़ा वर्ग महिला
क्षेत्र 10 परबलपुर अनारक्षित महिला
क्षेत्र 11 थरथरी अनारक्षित अन्य
क्षेत्र 12 चण्डी बीसी अनुसूचित जाति महिला
क्षेत्र 13 हरनौत बीसी अनुसूचित जाति महिला
क्षेत्र 14 रहुई एससी पिछड़ा वर्ग अन्य
क्षेत्र 15 बिन्द अनारक्षित अन्य
क्षेत्र 16 सरमेरा डब्लू अनारक्षित अन्य
क्षेत्र 17 अस्थावां एससीडब्लू पिछड़ा वर्ग अन्य
क्षेत्र 18 बिहारशरीफ एससीडब्लू पिछड़ा वर्ग महिला
क्षेत्र 19 गिरियक डब्लू अनारक्षित अन्य
क्षेत्र 20 कतरीसराय अनारक्षित अन्य