Move to Jagran APP

नौ में से चार पंचायत में होंगी महिला मुखिया

नालंदा। राजगीर प्रखंड के कुल 9 पंचायतों में से 4 पंचायत पर महिला मुखिया होगी। निर्वाचन आयोग न

By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 11:38 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 11:38 PM (IST)
नौ में से चार पंचायत में होंगी महिला मुखिया

नालंदा। राजगीर प्रखंड के कुल 9 पंचायतों में से 4 पंचायत पर महिला मुखिया होगी। निर्वाचन आयोग ने मुखिया के 9 सीट में से 4 सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया है। इनमें 3 सामान्य कोटि की महिला के लिए तो एक अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं 5 शेष सीट को एक पिछड़ा वर्ग तथा एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार राजगीर प्रखंड के भुई पंचायत, बरनौसा पंचायत और पथरौरा पंचायत को सामान्य रखा गया है। वहीं जबकि गोरौर पंचायत को पिछडा वर्ग के लिए और नाहुब पंचायत को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जबकि लोदीपुर, मेयार और नईपोखर पंचायत को अनारक्षित महिला के लिए व पिलखी पंचायत को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं जिला परिषद क्षेत्र राजगीर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि प्रखंड प्रमुख अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य में भूई पंचायत को पिछड़ा वर्ग अन्य और पिलखी पंचायत को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं बरनौसा और मेयार को पंचायत को अनुसूचित जाति महिला, जबकि नई पोखर, गेरौर और अंडवस पंचायत को अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं लोदीपुर, सीमा, नाहूब और पथरौरा पंचायत को अनारक्षित अन्य के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह नोन्ही और लहुआर समिति को अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं प्रखंड के कुल 125 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए भी बहुत सारे सीटों को आरक्षित व अनारक्षित कोटे में रखा गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद मोहन ने बताया कि आयोग द्वारा अनुमोदित जिला से प्राप्त इस कापी को जनसामन्य के लिए प्रखंड कार्यालय के दीवार पर चिपका दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.