मिलर एसोसिएशन की बैठक
नालंदा। नालंदा जिला राईस मिलर संघ के बैनर तले रविवार को राजगीर के पंच पहाड़ी के बीच ि
नालंदा। नालंदा जिला राईस मिलर संघ के बैनर तले रविवार को राजगीर के पंच पहाड़ी के बीच मिलरों की बैठक हुई। बैठक में चार ¨बदुओं पर गहन विचार किया गया। बैठक में सर्व प्रथम संगठन को और धारदार बनाने पर बल दिया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि नालंदा के डीएम के द्वारा निर्णय लिया गया था कि एक टन में दो पैक्स और उससे अधिक क्षमता वाले में तीन पैक्स संबंध कराया था। बिहार राज्य में चावल धान को सभी प्रकार के टैक्सों से मुक्त रखा गया है, लेकिन प्रशासनिक व पुलिस द्वारा मिलरों को धान कुटाई कर चावल को बिक्री किये जाने पर पुलिस पदाधिकारी द्वारा मिलरों को तंग किया जा रहा है। इस मौके पर कई मिलर शामिल थे।
शांति समिति की बैठक
थरथरी (नालंदा) : थरथरी थाना परिसर में बीडीओ रामजी पासवान अंचलाधिकारी सुक्रांत राहुल, थानाध्यक्ष शिवनरायण राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्कूल संचालक एवं काफी संख्या में सरस्वती पूजा करने वाले बच्चे उपस्थित हुए। बीडीओ पासवान ने कहा कि क्षेत्र में शांति सदभाव बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देश का पालन शत-प्रतिशत करना होगा। हर हाल में सरस्वती पूजा करने के पूर्व लाइसेंस लेना होगा और 15 फरवरी तक मूर्ति के साथ-साथ रूट चार्ट भी देना होगा और उसी के अनुसार मूर्ति विसर्जन करना होगा।
पदभार ग्रहण
नगरनौसा (नालंदा) : नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवजी पासवान के सेवानिवृत्त के उपरांत खाली प्रधानाध्यापक के पद पर विद्यालय के प्रभारी के रूप में वरीय शिक्षक सीता प्रसाद ने कार्यभार संभाल लिया। इस बात की जानकारी विद्यालय सूत्रों ने दी।