बर्थडे पार्टी में चलने का झांसा दे महिला ने लुटवाई छात्रा की अस्मत
नालंदा। बर्थडे पार्टी में चलने का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला
नालंदा। बर्थडे पार्टी में चलने का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया है। पीड़िता ने इस संबंध में एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रहुई थाना क्षेत्र के पीड़ित छात्रा ने थाने में बताया कि एक भाई व एक बहन के साथ गढ़पर स्थित धनेश्वरघाट मुहल्ले में एक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करा रही थी। छह फरवरी को पड़ोस के ही सुलेखा देवी नामक महिला ने उसे बर्थडे पार्टी में चलने का निमंत्रण दिया। निमंत्रण के बाद अपनी बड़ी बहन से पूछकर भराव पर पार्टी में उक्त महिला के साथ निकल पड़ी। लेकिन भरावपर उक्त महिला ने नहीं रुकी। सीधे उसे वह रामचन्द्रपुर बस स्टैंड ले गई। वहां पहुंचने के बाद छात्रा ने पूछा की बस स्टैंड क्यूं लाई हो, तो महिला ने बताया कि उसकी मां बख्तियापुर में है। वहां से मां को लेकर साथ चलेंगे। छात्रा ने बताया कि जैसे ही वह बख्तियारपुर पहुंची। पूर्व से मौजूद एक बोलेरो पर बैठा दी। इसके बाद देर शाम उसे गिरियक ले आई। यहां उसे एक चार मंजिला मकान में ले गई। वहां एक रूम में बंद कर दिया। छात्रा ने बताया कि पास के कमरे में एक अधेड़ व्यक्ति के साथ महिला सुलेखा देवी शराब पीने लगी। इसके बाद तीस हजार रुपये लेकर सुलेखा देवी वहां से निकल गई। इधर सुलेखा देवी के वहां से जाने के बाद उस अधेड़ ने छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा ने बताया कि इस घटना के बाद धमकी भी दिया गया। किसी तरह घर पहुंचने के बाद उसने पिता से आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला थाना जाकर सुलेखा सहित दो लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्षा मृदुला कुमारी ने बताया कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। तथा दुष्कर्मी की पहचान व उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।