गरजा निगम का बुलडोजर, कई इलाके अतिक्रमणमुक्त
नालंदा। नगर आयुक्त कौशल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभिय
नालंदा। नगर आयुक्त कौशल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में दहशत बन गया है। अभियान को सफल बनाने में जिला व पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को अभियान की शुरुआत निगम कार्यालय से अम्बेर से कागजी मोहल्ला, इतवारी बाजार, मोगलकुआं, खासगंज, सोहसराय होते हुए बबुरबन्ना तक चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सीओ बिहारशरीफ सुनील कुमार वर्मा व सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा कर रहे थे। वहीं अतिक्रमणकारियों का चालान काटने की जवाबदेही टैक्स दरोगा शैलेन्द्र कुमार की टीम कर रही थी। इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान में ला एण्ड आर्डर बनाए रखने के पर्याप्त संख्या में पुलिय बल व सोहसराय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जेपी यादव को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि नालियों के उपर बने दुकान को अभियान के तहत तोड़ दिया गया है। इसके अलावा पटरी पर अपनी दुकान के आगे पटरी तक बढ़कर दुकान लगाने वाले लगभग 20-25 दुकानदारों का चालान काटकर 36 हजार 1 सौ रुपए की वसूली की गई है। यह अभियान तब तक चलता रहेगा जबतक पूरी तरह शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता है।
आज अंबेर से खंदक पर इलाके में चलेगा बुलडोजर
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की योजना के तहत बुधवार को निगम द्वारा अंबेर से नई सराय खंदक पर इलाके में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिचली खंदक पर इलाके को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इससे पहले इन इलाके के लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए निगम ने नोटिस जारी कर दिया है।