पावापुरी मंदिर के 34 कर्मचारियों की नौकरी होगी स्थायी
नालन्दा। गिरियक में तीर्थ स्थल पावापुरी जैन मंदिर के जैन तीर्थ के अंदर काम करने वाले 34 अस्थायी
नालन्दा। गिरियक में तीर्थ स्थल पावापुरी जैन मंदिर के जैन तीर्थ के अंदर काम करने वाले 34 अस्थायी कर्मचारियों के साथ अवकाश के कगार पर बैठे कर्मचारियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। सभी अस्थायी कर्मचारी को स्थायी कर दिया जाएगा और सेवानिवृत्ति के कगार पर जा चुके कर्मचारी के लिए नई नियमावली बनाई जाएगी। मंदिर कमेटी के इस निर्णय से अस्थायी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। यह निर्णय नालंदा के श्रम अधीक्षक गणेश प्रसाद के समक्ष जैन श्वेतांबर तीर्थ पावापुरी और जैन धार्मिक प्रतिष्ठान कर्मचारी संघ के बीच हुई। इस अवसर पर संघ के सचिव सुरेश प्रसाद ¨सह ने बताया कि वार्ता सौहार्द पूर्ण माहौल में हुई जिसमें कर्मचारी के हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसी के साथ पुराने सारे विवाद खत्म हो गए हैं। जैन श्वेतांबर भंडार तीर्थ पावापुरी के प्रबंधक गीतम मिश्र ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन किया जाएगा। वार्ता में संघ के अध्यक्ष रामविलास ¨सह, जैन श्वेतांबर ट्रस्ट के लिगल एडवाइजर विवेक, उपेन्द्र प्रसाद, इंद्रदेव ¨सह, बाली ¨सह आदि लोग शामिल थे।