स्टाल पर सजीं बिक्री की वस्तुएं
नालंदा। महोत्सव 2015 में लगे सभी स्टालों पर बिक्री हेतू विभिन्न वस्तुएं सज गयी है। जिसकी खरीददार
नालंदा। महोत्सव 2015 में लगे सभी स्टालों पर बिक्री हेतू विभिन्न वस्तुएं सज गयी है। जिसकी खरीददारी भी लोगों ने शुरू कर दी है। स्टालों पर लोगों का भीड़ महोत्सव के उद्5्घाटन से पूर्व हीं देखा जा रहा है। यह एक शुभ संकेत मानते हुए स्टाल संचालकों ने कहा कि इस बार लगता है कि मेले में पिछले वर्ष से अधिक लोग जुटेंगे तथा व्यवसाय भी पिछले वर्ष से बेहतर होगा। ग्राम श्री मंडप में वस्त्र हैडीक्राफ्ट, कालीन, अगरबती, जुट से बने बस्तु, महिलाओं के लिए चुड़ी, कंगन, सैंडिल इत्यादी एवं व्यंजन मेले में विभिन्न मिठाईयों व नमकीन तथा कृषि प्रदर्शनी मेले में नयी तकनीकी से परिपूर्ण पावर टीलर, हाईवेस्टर, राइस ट्रांसपार्टर एवं उन्त किस्म के बीज व जैविक खाद्य के स्टाल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इस बार मेले में खादी ग्रामोद्योग के द्वारा नवादा जिला के नारदीगंज स्थित कोयला से महिला बुनकरों ने त्रिपुरारी माडल चरखा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह आधुनिक चरखा है। बुनकर महिलाओं ने बताया कि एक दिन में इस चरखे से डेढ़ सौ ग्राम वजन तक का सूत निकाला जाता है। मेला में लकड़ी का फर्नीचर, कालीन का भी स्टाल लगाया गया है। इस स्टाल पर लोगों का भीड़ देखा जा रहा है।