Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, पांडू पोखर का किया निरीक्षण

नालंदा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राजगीर पहुंचे। वे शनिवार को राजगीर महोत्सव 2

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 03:03 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 03:03 AM (IST)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, पांडू पोखर का किया निरीक्षण

नालंदा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राजगीर पहुंचे। वे शनिवार को राजगीर महोत्सव 2015 का उद्घाटन संध्या 5 बजे करेंगे। साथ ही तीन दिनों तक राजगीर में प्रवास भी करेंगे। निर्धारित समय साढे़ चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकाप्टर से जवाहर नवोदय विद्यालय के मैदान में उतरे। जहां जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में जदयू के कार्यकर्ताओं नें उन्हें गुलदस्ता व फूल माला देकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के बडी लाईन लगी होने के बाद भी नीतीश कुमार सभी कार्यकर्ताओं से बारी बारी मिले। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकगण भी मुख्यमंत्री को गुलदस्ता व फूल माला देकर स्वागत किया। लोगों के अभिवादन स्वीकार करने के बाद मुख्यमंत्री राजगीर परीदन के लिए रवाना हो गए। वहां आधे घंटे विश्राम के बाद वे ऐतिहासिक पाण्डू पोखर घूमने पहुंचे। यहां बता दें कि इसी वर्ष 20 अगस्त को मुख्यमंत्री ने पंडू पोखर का उद्घाटन किया। पांडू पोखर को देख मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न हुए। इस मौके पर उन्होंने उन्होंने इसका मेन्टेनेस की सराहना की। वही इसको ओर भी विकसित करने तथा इसमें कुछ और नया आयाम जोड़ने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद वें अंतराष्ट्रीय कन्वेंशन हाल का भी निरीक्षण करने मुख्यमंत्री पहुंचे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.