Move to Jagran APP

महोत्सव के लिए दुल्हन सा सजा शहर राजगीर

नालंदा । बिहार के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में शुक्रवार की शाम से शुरू होने वाले तीन

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 03:03 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 03:03 AM (IST)
महोत्सव के लिए दुल्हन सा सजा शहर राजगीर

नालंदा । बिहार के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में शुक्रवार की शाम से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। महोत्सव के लिए पूरे राजगीर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बिहार के नालंदाजिले के राजगीर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पर्यटन मंत्री अनिता देवी मौजूद रहेंगी। मुख्य समारोह स्थल पर बनाए गए पंडाल को आकर्षक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा गया है। पांच पहाड़ियों से घिरे राजगीर के वैभवगिरि पहाड़ी की नैसर्गिक सौंदर्य के बीच कलिा मैदान में राजगीर महोत्सव का आगाज होगा। नालंदा के जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम ने बताया कि महोत्सव को लेकर पूरे राजगीर में उत्साह का माहौल है। राजगीर के लोग आगंतुकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाम होते ही शहर के चप्पे-चप्पे में दुधिया रोशनी फैल जाती है। महोत्सव को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस बल के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। अगले तीन दिनों तक मुख्यमंत्री राजगीर में ही रहेंगे। महोत्सव के पहले दिन उद्घाटन सत्र के बाद सर्वधर्म प्रार्थना होगा। इसके बाद पा‌र्श्व गायक अदनान सामी अपने संगीत का जलवा बिखेरेंगे। इसके अगले दिन शनिवार को किला मैदान में महाराष्ट्र का लावणी नृत्य एवं बरसी ब्रदर्स का कव्वाली का आयोजन हो।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.