Move to Jagran APP

सीएम को मिली धमकी के बाद नालंदा में हाई अलर्ट

नालंदा। राजगीर महोत्सव के दौरान सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर अज्ञात मोबाइल से मिली धम

By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 07:33 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 07:33 PM (IST)
सीएम को मिली धमकी के बाद नालंदा में हाई अलर्ट

नालंदा। राजगीर महोत्सव के दौरान सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर अज्ञात मोबाइल से मिली धमकी के बाद पूरे जिले को हाई अलर्ट कर दिया गया है। राजगीर के अलावा जिले के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। राजगीर के जगह-जगह पुलिस पदाधिकारियों के साथ कमांडो की भी तैनाती की गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। विभागीय पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अगले दिन यानी 29 तक राजगीर में ही प्रवास करेंगे तथा इसी दिन अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा में अपने पिता स्व. रामलखन ¨सह वैद्यराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे पुन: पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के प्रवास को लेकर राजगीर के सर्किट हाउस को पूरी तरह से सुसज्जित किया जा रहा है। साथ ही सर्किट हाउस व आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी गई है। सुरक्षा को लेकर पटना से पुलिस विभाग के अलावा कई पदाधिकारी राजगीर में प्रवास कर रहे हैं।

loksabha election banner

उग्रवादी हमले आशंका, बढ़ी सुरक्षा

राजगीर (नालंदा) : राजगीर महोत्सव को आईबी ने हाई अलर्ट घोषित किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 28 नवम्बर से शुरू हो रहा राजगीर महोत्सव में उग्रवादी हमला होने की आशंका है। इसे लेकर राजगीर को हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने इसको लेकर बडी संख्या में पूरे राजगीर शहर में पुलिस बल को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ही पूरे राजगीर को पुलिस बल में तैनात की जाने की तैयारी दिख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.