Move to Jagran APP

स्मार्ट सिटी के लिए पर्यावरण पर यूथ का जोर

नालंदा। शहर के प्रबुद्धजनों के बाद आज के युवा सोच रखने वालों युवाओं से स्मार्ट सिटी के स्वरूप

By Edited By: Published: Mon, 05 Oct 2015 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 07:38 PM (IST)
स्मार्ट सिटी के लिए पर्यावरण पर यूथ का जोर

नालंदा। शहर के प्रबुद्धजनों के बाद आज के युवा सोच रखने वालों युवाओं से स्मार्ट सिटी के स्वरूप से संबंधी जानकारी महिन्द्रा कंस्ल¨टग कंपनी के प्रतिनिधियों एवं नगर निगम ने संयुक्त रूप से लिया। नालंदा कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिन्द्रा कंस्ल¨टग कंपनी के प्रतिनिधियों ने फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट सिटी कैसा बनेगा, इसका स्वरूप व स्मार्ट सिटी के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मौजूद युवाओं जिसमें छात्र-छात्राएं शामिल थी, उनका कहना था कि स्मार्ट सिटी का स्वरूप बनाते समय पर्यावरण संतुलन का ख्याल रखा जाय। प्रदूषण मुक्त शहर कैसे बनाया जाय इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। जाम की समस्या से जूझ रहे शहर को उससे निजात दिलाने का ठोस व्यवस्था की जाय, शहर में बिगड़ चुके शिक्षा का वातावरण को पुन: दोबारा उसकी गरिमा वापस लाई जाय। वहीं कुछ दिनों पहले तक जिस प्रकार इस शहर को साफ शहरों में गिना जाने लगा उसी प्रकार की दोबारा सफाई व्यवस्था की जाय आदि बातें रखी। इस मौके पर महिन्द्रा कंपनी के प्रतिनिधियों ने एक फार्म दिए और एक सप्ताह में उनका शहर कैसा हो उस फार्म टिप्पणी लिख कर निगम में देने को कहा। प्रतिनिधियों ने कहा कि पहले चरण में टॉप 20 में शामिल होने के लिए नगर निगम के सामने बहुत बड़ा चुनौती है। इस चुनौती का सामना नगर निगम जन सहयोग से कर सकता है। इसके लिए हमें भी सफाई के प्रति अपनी जवाबदेही निभानी पड़ेगी। इसके अलावा राजस्व हो¨ल्डग के रूप में जमा कर आम शहरी शहर स्मार्ट सिटी की दौड़ के पहले चरण में कामयाब बना सकते हैं। इस मौके पर महिन्द्रा के सुनील कुमार, कुमार विराट व सिद्धार्थ अग्रवाल के अलावा नगर निगम के आईटी मैनेजर झा, कार्यालय सहायक अमरेश कुमार उर्फ छोटू व राजस्व पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मौजूद थे। यहां बता दें कि नगर आयुक्त कौशल कुमार पटना नगर विकास विभाग के बैठक में शामिल होने चले गए थे। वहीं नगर प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे, जो चर्चा का विषय बन गया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.