बिना भेदभाव के शहर का किया विकास : डॉ. सुनील
नालंदा। विधायक डॉ. सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत रविवार को 24.50 लाख
नालंदा। विधायक डॉ. सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत रविवार को 24.50 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया और कई स्थानों पर आयोजित सभा को संबोधित किया। इस राशि से इमादपुर रविदास टोला, अम्बेर, रामचन्द्रपुर, झींगनर रविदास टोला में गली और नाली का निर्माण किया जायेगा। बैगनाबाद, पंडितनगर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मैंने जात-पात के भेदभाव को छोड़कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया है। बिहारशरीफ का कोई मुहल्ला विकास से वंचित नहीं है। मैंने बिहारशरीफ के जनता के साथ कोई दगा नहीं किया। धोखा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। जिस जंगलराज के खात्मा के लिए उन्हें जनादेश मिला था, आज उसी की गोद में जाकर बैठ गये। सत्ता हासिल करने के लिए उसी दुश्मन के साथ मिल गये, जिन्हें राजनीति में पछाड़ने के लिए कसमें खायी थी।
डॉ. कुमार ने कहा कि शनिवार को मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। एनडीए के फूल को खिलाने के लिए, बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए आपसे समर्थन मांगने आया हूं। इस मौके पर मेयर सुधीर कुमार, धनंजय कुमार, मदन प्रसाद, अविनाश प्रसाद ¨सह, अरुण कुमार, प्रो. नवल प्रसाद, उमेश ¨सह आदि ने सभा को संबोधित किया।