मगध विवि शाखा कार्यालय बना शोभा की वस्तु
नालंदा। राष्ट्रीय छात्र जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रोहित सिन्हा ने
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 09:10 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 09:10 PM (IST)
नालंदा। राष्ट्रीय छात्र जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रोहित सिन्हा ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय का शाखा कार्यालय शोभा की वस्तु बनी है। जब से शाखा कार्यालय का उद्घाटन हुआ आज तक ताला तक नहीं खुला है। सैकड़ों छात्र रोज शाखा कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। नालंदा कॉलेज के प्राचार्य के उदासीन रवैये के कारण छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मो. इश्तेयाक से मांग की है कि शाखा कार्यालय में काम यथा शीघ्र शुरू किया जाये, ताकि जिले के छात्रों को इसका लाभ मिल सके। शाखा कार्यालय का ताला यथाशीघ्र नहीं खुला तो छात्र आंदोलन करने को विवश होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें