Move to Jagran APP

बिहार करेगा विकास, तभी होगा देश का विकास

नालंदा। व्यक्ति सरकारी सेवा में हो या खेती में, व्यापार में हो या उद्योग में, पूरी जिन्दगी पत्नी व

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 07:05 PM (IST)
बिहार करेगा विकास, तभी होगा देश का विकास

नालंदा। व्यक्ति सरकारी सेवा में हो या खेती में, व्यापार में हो या उद्योग में, पूरी जिन्दगी पत्नी व बच्चों की परवरिश में गुजार देता है। जिस समाज में वह रहता है, उसके बारे में वह कभी नहीं सोचता है। समाज के लिए कुछ करना भी चाहता है तो उसमें उसका अपना एवं अपने परिवार का स्वार्थ छिपा रहता है। इससे समाज का कभी विकास नहीं होता। उक्त बातें सामाजिक चेतना अभियान के दौरान शुक्रवार को तेलांगाना के आईपीएस विनय कुमार ¨सह ने स्थानीय एक होटल में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन या तो ऊपर से हो सकता है या नीचे से। पैंसठ साल में किसी सरकार ने स्थिति में सुधार नहीं किया और आगे भी भगवान ही मालिक हैं। पर हम केवल सरकार को दोषारोपण नहीं कर सकते। सरकारें तो हमारी चुनी हुई होती हैं। हमें अपने भाग्य का निर्माता स्वयं बनना होगा। अगर भारत का महाशक्ति बनाना है तो बिहार को महाशक्ति बनना होगा। इसके लिए परिवर्तन एवं निर्माण की मशाल गांव-गांव में जलानी होगी, क्योंकि सबसे बुरी स्थित गांव वालों की है। गांवों की स्थिति में सुधार लाने के लिए हमलोगों ने सामाजिक चेतना अभियान चलाया है।

सामाजिक चेतना अभियान का मुख्य उद्देश्य

1. गांव के विवादों का निपटारा गांव में ही करना। 2. शिक्षा का जमकर प्रचार-प्रसार करना। 3. स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान। 4. जाति, धर्म, सम्प्रदाय को राजनीति एवं प्रशासन, सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्रों से दूर रखना। 5. आर्थिक स्वावलंबन। अभियान के दौरान संजय कुमार ¨सह पप्पू, एलएन ¨सह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.