विवेकानंद मंडल बनें नालंदा एसपी
नालंदा। विधान सभा चुनाव की सुगबुगाहट होते ही प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादले का दौर शुरू हो गया। ना
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 07:06 PM (IST)
नालंदा। विधान सभा चुनाव की सुगबुगाहट होते ही प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादले का दौर शुरू हो गया। नालंदा के डीएम बी कार्तिकेय को यहां से स्थानांतरण कर पटना में कृषि विभाग का निदेशक बनाया गया है। जबकि पूर्व से यहां पदस्थापित नगर आयुक्त डा. त्यागराजन एसएम को नालंदा का डीएम बनाया गया है। वहीं नालंदा के एसपी डा. सिद्धार्थ को कटिहार का एसपी बनाया गया है। इनके स्थान पर पटना के सिटी एसपी विवेकानंद मंडल को नालंदा का नया एसपी बनाया गया है। नालंदा में पदस्थापित डीडीसी रचना पाटील को प्रोन्नत करते हुए वैशाली जिला का डीएम बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें