Move to Jagran APP

तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म

संवाद सूत्र, रहुई : थाना क्षेत्र के रहुई बाजार में शुक्रवार की रात तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म किए

By Edited By: Published: Sat, 30 May 2015 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 05:30 PM (IST)
तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म

संवाद सूत्र, रहुई : थाना क्षेत्र के रहुई बाजार में शुक्रवार की रात तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत महिला ने शुक्रवार की सुबह थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी नीतेश शर्मा व उसके एक सहयोगी देवी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि वे रात में अकेली सोई थी तभी नीतेश शर्मा व देवी लाल नशे में धुत होकर उनके घर में घुस आया और अकेली पाकर नीतेश ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जबकि उसका सहयोगी देवी लाल पास में ही खड़ा रहा। विधि-व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि महिला ताड़ी बेचने का काम करती है। जबकि गिरफ्तार दोनों आरोपी गांजे का शौकीन है। दोनों दोस्त रात्रि में महिला के घर घुस गए, उसके बाद नीतेश ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि यह मामला महिला थाने के हवाले कर दिया गया है। महिला थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने पीड़ित महिला का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। डीएसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.