महिला को मारी गोली, रेफर
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के बस अड्डा के पीछे स्थित मंगलानगर मोहल्ले में शुक्र
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के बस अड्डा के पीछे स्थित मंगलानगर मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात असमाजिक तत्वों ने सोने के दौरान एक महिला को गोली मार दी। महिला की पहचान स्व. रामभज्जु चौधरी की 60 वर्षीय पत्नी जानकी देवी के रूप में की गई। घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि महिला जानकी देवी अपनी पुत्र रानी देवी के घर में रह रही थी। वह एक कमरे में सोई थी, तभी खिड़की से किसी ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पुत्री रानी देवी जब उसके कमरे में पहुंची तो उसकी मां खून से लतपथ थी। तत्काल उसे लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि रानी देवी का भाई भी गत जनवरी से लापता है। इसका मामला भी लहेरी थाने में दर्ज है। बहरहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।