रंगदारी वसूलने वाले गिरफ्तार
संवाद सूत्र, सिलाव (नालंदा) : सिलाव थाना पुलिस रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के एक सदस्य को सोमवार को
By Edited By: Published: Tue, 19 May 2015 06:22 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2015 06:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, सिलाव (नालंदा) :
सिलाव थाना पुलिस रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के एक सदस्य को सोमवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि धर्मेन्द्र कुमार अपने ट्रैक्टर से सिलाव बाजार जा रहे थे। इसी बीच पांकी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप अपने तीन साथियों के साथ टै्रक्टर को रोककर 50 हजार रूपये की रंगदारी मांग की। नहीं देने पर मारपीट करने लगे। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर गौतम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन अपराधी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार रंगदार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें