विषाक्त भोजन खाने से डेढ़ दर्जन कर्मी बीमार
संवाद सूत्र, गिरियक (नालंदा) : मेडिकल कालेज पावापुरी के करीब डेढ़ दर्जन कर्मी रविवार की रात विषाक्त
संवाद सूत्र, गिरियक (नालंदा) : मेडिकल कालेज पावापुरी के करीब डेढ़ दर्जन कर्मी रविवार की रात विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गए। जिसका इलाज स्थानीय अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र पावापुरी में कराया जा रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार पावापुरी मेडिकल कालेज में निर्माण का कार्य नागा अर्जुन कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों के खाने के लिए कैंपस के अन्दर ही मेस चलता है। हर रोज की तरह रविवार की रात भी कर्मचारी खाना खाया। भोजन करने के कुछ देर बाद से ही एक दर्जन से अधिक कर्मचारी की तबियत बिगड़ने लगी। बीमार कर्मचारी किसी तरह रात बिताने के बाद सभी को इलाज के लिए स्थानीय अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीकात ने बताया कि सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। जबकि इन लोगों की तबियत विषाक्त भोजन खाने से हुई है। बीमार होने वालों में मेस के इंचार्ज वैद्यनाथ साव के अलावा निवास मूर्ति, राकेश धान, पवन कुमार, जी हरी, अब्दुल शामाद, सतीश कुमार, संजीव कुमार सिंह और श्री निवास शामिल हैं। अन्य लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर मेस के इंचार्ज वैद्यनाथ ने बताया कि भोजन के लिए जिस रिफाइन का प्रयोग हो रहा था खत्म हो गया था। इसके बाद दूसरे रिफाइन का प्रयोग किया गया। इसके बाद से लोगों की तबियत बिगड़ने लगी।