किसानों के बीच फसल क्षति राशि वितरित
संवाद सूत्र, चेवाड़ा (शेखपुरा) : मंगलवार को प्रखंड के छठियारा पंचायत के किसानों के बीच फसल क्षतिपूर्त
By Edited By: Published: Tue, 05 May 2015 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 06:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, चेवाड़ा (शेखपुरा) : मंगलवार को प्रखंड के छठियारा पंचायत के किसानों के बीच फसल क्षतिपूर्ति योजना के तहत राशि का वितरण किया गया। इस बाबत बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि इस दौरान छठियारा पंचायत के कुल 198 किसानों के बीच 13 लाख 52 हजार रुपए का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों के सीधे खाते पर राशि भेजी गई। बीडीओ ने बताया कि किसानों द्वारा प्राप्त आवेदन की जाच-पड़ताल करने के बाद सीधे किसानों के बैंक खाते में राशि भेजी गई। इसके लिए बैंक को किसानों की सूची तैयार कर भेज दी गई है। बीडीओ ने बताया कि बाकी बचे प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी किसानों के बीच फसल क्षतिपूर्ति की राशि वितरण कर दी जायेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें