छत से गिरकर वृद्ध जख्मी
संवाद सूत्र, चेवाड़ा (शेखपुरा) : करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गाव में मंगलवार को अपने घर के छत से नी
By Edited By: Published: Tue, 05 May 2015 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 06:35 PM (IST)
संवाद सूत्र, चेवाड़ा (शेखपुरा) : करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गाव में मंगलवार को अपने घर के छत से नीचे गिर जाने से 60 वर्षीय राम बालक सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी चेवाड़ा ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम बालक सिंह दोनों आख से अंधे हैं। छत से नीचे उतरने के क्रम में सीढ़ी से पांव फिसल गया तथा वे गिर कर बुरी तरह से जख्मी हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें