रुपया ऐंठने के लिए लड़की को करता था ब्लैकमेल
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : रेस्टोरेंट में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में नया खुलासा हुआ
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : रेस्टोरेंट में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस बाबत मिली जानकारी में बताया गया है कि जिस किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया गया था। उसी वीडियो के माध्यम से उक्त किशोरी को ब्लैकमेल करने का काम किया जा रहा था। इस बाबत सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि रेस्टोरेंट में जिस किशोरी का अश्लील वीडियो उसके ब्याय फ्रेंड ने बनाया था। उस किशोरी की शादी दो महीने पहले ही खाड़ी के किसी देश में नौकरी करने वाले एक कमाऊ लड़के के साथ हुई है। किशोरी का वीडियो बनाने वाला शेखपुरा का यह शख्श इस अश्लील वीडियो को हथियार बनाकर उससे रुपये ऐंठ रहा था। उसने लड़की से दो बार 10-10 हजार रुपये ऐंठ लिए। बताया गया कि रुपया ऐंठने में दो बार सफल यह शख्श अबकी बार 80 हजार रुपये की माग करने लगे। इसके लिए करीब डेढ़ महीने तक दांव चलता रहा। जब बात नहीं बनी तो पिछले महीने उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।