नीलगाय से परेशान हैं किसान
संवाद सूत्र, अरियरी (शेखपुरा) : प्रखंड के सोहदी गांव के खेतों में लगे मक्का के अलावे मूंग व सब्जी की
By Edited By: Published: Tue, 05 May 2015 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 05:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, अरियरी (शेखपुरा) : प्रखंड के सोहदी गांव के खेतों में लगे मक्का के अलावे मूंग व सब्जी की फसल को नीलगाय ने पूरी तरह बर्बाद कर रखा है। किसानों ने अपने खेतों में कुछ बचे फसलों को बचाने के लिए अब रतजग्गा करने लगे हैं। गांव के प्रगतिशील किसान अशोक कुमार यादव ने बताया कि सैकड़ों बीघे खेतों में लहलहा रहे मक्का व सब्जियों को नीलगाय रात के अंधेरे में चर जा रही है। उन्होंने बताया कि दर्जनों की संख्या में नीलगाय झुंड बनाकर आकर हरी फसल को पूरी तरह नष्ट कर रखा है। सोहदी के अलावे पड़ोसी गांव में भी फसल नष्ट हो जाने से किसान हताश हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें