Move to Jagran APP

किसानों के खाते में नहीं जा रही बाढ़ राहत की राशि

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : बीते बरसात में आयी बाढ़ से फसलों की क्षतिपूर्ति देने के लिए राज्य सरकार ज

By Edited By: Published: Tue, 05 May 2015 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 04:48 PM (IST)
किसानों के खाते में नहीं जा रही बाढ़ राहत की राशि

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : बीते बरसात में आयी बाढ़ से फसलों की क्षतिपूर्ति देने के लिए राज्य सरकार जो जिले को राशि उपलब्ध कराई है। वह किसानों के खाते में अभी तक जमा नहीं हो सकी है। जबकि आधी वर्षा से हुए फसलों की क्षति का भी राशि जल्द देने की घोषणा राज्य सरकार कर रखी है। जिला कृषि विभाग वर्षा से हुए फसलों की क्षति की राशि जिले को लगभग तीन करोड़ 20 लाख की रािश प्राप्त हो जाने की बात लोगों तक समाचार पत्रों के माध्यम से कई बार दे रखी है। इसके लिए कृषि समन्यवकों के माध्यम से किसानों का बैंक एकाउंट सहित आवेदन भी जिला कृषि विभाग ले लिया है। लेकिन बाढ़ राहत राशि महीनों से शायद किस खाते में पड़ी है। यह किसानों के बीच कौंध रहा है। किसानों के खाते में बाढ़ राहत की राशि अभी तक नहीं मिलने के कई कयास भी लगाए जा रहे हैं। कई पीड़ित किसान सीधे-सीधे जिला कृषि पदाधिकारी की कार्यशैलियों पर सवाल उठाते हुए कहाकि उनकी लालफीताशाही के कारण राहत राशि किसानों के खाते में नहीं जा पा रही है। कई किसानों ने जिला कृषि पदाधिकारी की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं। इधर जिला कृषि पदाधिकारी वृजमोहन जोशी से पूछे जाने पर बतायाकि किसानों को बैंक वार सूची बनाकर आरटीजीएस करने के लिए भेज दिया गया है। बैंकों के ऊपर ठिकरा फोड़ते हुए कहाकि बैंक की सक्रियता नहीं दिखाने के कारण किसानों के खाते में राशि जमा नहीं पा रही है। जबकि कई बैंकों से पूछे जाने पर बताया गयाकि न तो सूची प्राप्त हुई है और नही राशि। बहरहाल किसानों ने इस पूरे मामले को जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की माग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.