्रसत्ता में रहने को नीतीश ने किया महाविलय : चिराग
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार ने महाविलय किया है। क्योंकि नीतीश
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार ने महाविलय किया है। क्योंकि नीतीश जी भली-भांति जानते हैं कि मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश छोड़कर नहीं आ सकते और लालू चारा घोटाले के आरोपी है वे सीएम नहीं बन सकते। यह बातें संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने रविवार को लोजपा के अतिपिछड़ा महाजुटान सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने कहा कि उसी तरह कांग्रेस में कोई भी इसका प्रतिनिधित्व करने वाला नहीं है। ऐसे में नीतीश जी को स्पष्ट मौका मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों का ठगने के सिवा कुछ भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नालंदा के लोगों ने ही पिछले विस चुनाव में एनडीए गठबंधन को आपार बहुमत देकर स्पष्ट रूप से संकेत कर दिया है। अब बिहार में परिवर्तन का बयार आने वाला है। ऐसे में एनडीए गठबंधन को रोकना उनके बूते से बाहर की बात रह गई है। सत्तासीन दल के नेता नरेन्द्र मोदी के बारे में अनाप-सनाप बयान बाजी कर रहे हैं। उनके विकास को लोग छलावा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता वर्तमान सरकार की करनी व कथनी को पूरी तरह से समझ चुकी है। सूबे में भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण, बलात्कार चरम पर पहुंच गया है। विकास व कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता इसका गिन-गिन कर बदला लेगी।
लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार जात-पात की राजनीति कर रही है। लेकिन लोजपा व एनडीए गठबंधन की सरकार जात की नहीं जमात की राजनीति पर विश्वास रखती है। सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 36 फीसद अतिपिछड़ी जाति के लोग हैं। इसे दरकिनार कर कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं रह सकता। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव कामता प्रसाद, पारसनाथ गुप्ता, मिथलेश कुमार निषाद, नैन छबीला नयन, मुरारी कुमार महतो, विष्णु पासवान, आनंद कुमार गुप्ता, नरेश महतो, अजय चौहान, वीरेन्द्र महतो, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सतीश कुमार, सौदागर राम, कामता प्रसाद आदि उपस्थित थे।