परबलपुर में नव साक्षर परीक्षा सम्पन्न
संवाद सूत्र, परबलपुर (नालंदा): महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के अन्तर्गत परब
संवाद सूत्र, परबलपुर (नालंदा): महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के अन्तर्गत परबलपुर प्रखंड क्षेत्र में पांच केन्द्रों पर 420 नव साक्षर महिलाओं को परीक्षा दिलाई गई। जिसमें आदर्श मध्य विद्यालय परबलपुर में देखने में मिला कल तक शिक्षा से कोसो दूर रहने वाली महिलाएं सपनों में परीक्षा देने की बात नहीं सोची होगी। लेकिन आज टोला सेवकों द्वारा पढ़ाए जाने के बाद साक्षर होकर हाथ में कलम लेकर परीक्षा दे रही है। इस आशय की जानकारी साक्षर भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक सरोज ठाकुर ने दी। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मालती देवी, शंकर रजक, मनीष कुमार को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रशिक्षित किया गया था। एवं केन्द्राधीक्षक के रूप मे संकुल समन्वयक निलेन्द्र कुमार, ब्रजेश कुमार, शिवेन्द्र कुमार एवं वैद्यनाथ प्रसाद को बनाया गया।