कनीय अभियंता ने किया सड़क का शिलान्यास
संवाद सूत्र, रहुई (नालंदा) : रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना अन्तर्गत रहुई प्रखंड में एक्स
संवाद सूत्र, रहुई (नालंदा) : रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना अन्तर्गत रहुई प्रखंड में एक्सक्यूटिव इंजीनियर सुरेश कुमार के द्वारा पथ का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के हाथों होना था। लेकिन उनके नहीं आने के कारण एक्सक्यूटिव इंजीनियर से ही शिलान्यास करा दिया गया। यह ग्रामीण पथ सोनसा सोसंदी पथ से हरिपुर भाया सलमावाद तक ठेकेदार रवि शास्त्री द्वारा बनाया जाना है। जिसकी प्राक्लित राशि 70 लाख 52 हजार है। वहीं दूसरा ग्रामीण पथ सीधा मुख्यालय से सुल्लतानुपर तक ठेकेदार प्रेम कुमार द्वारा बनाया जाना है। जिसकी प्राक्कलित राशि एक करोड़ लाख है। इस मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता विकास कुमार साह,, जितेन्द्र कुमार वर्मा, संत कुमार,बृज बिहारी, कनीय अभियंता रामनंदन सिंह, संतोष कुमार, पप्पू मुखिया, अशोक कुमार, शशि कुमार अन्य लोग मौजूद थे।