Move to Jagran APP

शहर की सफाई को मंगाए गए 91 ट्राईसाइकिल

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम हर दिन एक नये मिशन का आगाज कर रहा

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 01:07 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 01:07 AM (IST)
शहर की सफाई को मंगाए गए 91 ट्राईसाइकिल

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम हर दिन एक नये मिशन का आगाज कर रहा है। इसी अभियान के तहत आज फिर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा-कचरा कलेक्शन के लिए निगम ने रविवार को दिल्ली से छह ट्रकों से 91 ट्राइसाइकिल मंगाया है। इसके पहले निगम ने 50 ट्राइसाइकिल को मंगाया था। जिसका उपयोग अभी कुछ वार्डो में ही किया जा रहा है। जो ट्रायल के तौर पर निगम के 17 वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रहे थे। उसकी सफलता के बाद निगम ने शेष 29 वार्ड में भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए ट्राइसाइकिल मंगाया है। इस संबंध में नगर आयुक्त डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि पहले चरण में ट्रायल के रूप में निगम के 17 वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्यक्रम चलाया जा रहा था। जो पूरी तरह सफल रहा। सफलता को देख शेष 29 वार्डो के पार्षदों ने कलेक्शन के लिए डोर टू डोर अभियान चलाने पर जोर दे रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए रविवार को 91 ट्राइसाइकिल और मंगाई गई है। वे ट्राइसाइकिल शेष वार्डो में दो-चार दिनों में घर-घर जाकर सीटी बजाकर उनके घर में रखे कूड़ा-कचरा का कलेक्शन करेगा। उन्होंने बताया कि निगम में इस अभियान के लिए अब 141 ट्राइसाइकिल मौजूद थे। इसके बाद ट्राइसाइकिल की जरूरत नहीं पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.