Move to Jagran APP

ब्रजेश बने निर्विरोध बिस्कोमान डेलीगेट के सदस्य

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : गब्बे गांव निवासी सह बरबीघा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह बिहार बिस

By Edited By: Published: Thu, 26 Mar 2015 01:09 AM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2015 01:09 AM (IST)
ब्रजेश बने निर्विरोध बिस्कोमान डेलीगेट के सदस्य

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : गब्बे गांव निवासी सह बरबीघा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह बिहार बिस्कोमान के निर्विरोध डेलीगेट सदस्य चुने गए। इस बावत शेखपुरा बिस्कोमान के क्षेत्र पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय बिस्कोमान डेलीगेट सदस्य के बुधवार से होने वाले चुनाव में ब्रजेश कुमार ही एक मात्र नामाकन दाखिल किया। जिसके कारण वे निर्विरोध डेलीगेट सदस्य चुने गए। निर्वाची पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि बुधवार को ही नामाकन भरने तथा नामाकन की जांच होने के साथ-साथ इसी दिन चुनाव होने थे। लेकिन ब्रजेश के अलावे किसी ने अपना नामाकन नहीं भरा। बताया गया है कि इस चुनाव मे निबंधित पैक्स अध्यक्ष ही चुनाव लड़ने तथा मतदान करने का अधिकार था। ब्रजेश के निर्विरोध चुने जाने पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष सियाराम सिंह ने काफी प्रसन्नता प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.