अन्याय कर रही सरकार
जागरण संवाददाता : नालंदा किसानों और किसानी के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यहां के किसान राष्ट्रपत
जागरण संवाददाता : नालंदा किसानों और किसानी के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यहां के किसान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है। लेकिन वर्तमान हालात ऐसी है कि यहां के किसानों के सामने भुखमरी की नौबत आ गयी है। इसके लिए राज्य सरकार सीधे-सीधे दोषी है। भले ही राज्य सरकार किसानों को सब्सिडी पर सस्ता बीज, डीजल और कृषि उपकरण तथा बिजली देने की बात की घोषणा कर देती है। लेकिन वास्तविक सच्चाई यही है कि ये सभी सुविधाएं इन जरूरत मंद किसानों को नहीं मिल पाती है। कुछ किसानों को मिल भी पाती है तो उसके लिए किसानों को बिचौलियों को कमीशन देनी पड़ती है। उक्त बातें मंगलवार को अस्पताल चौराहा पर आयोजित एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भरत मुखिया ने कहीं। इससे पहले धरना की अध्यक्षता प्रधान महासचिव सोनू कुशवाहा ने की। इस मौके पर श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में आजकल कमजोर और अस्थिर सरकार है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोषी ठहराया है। श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता उनपर विश्वास कर पूरे बहुमत के साथ उन्हें बिहार की गद्दी सौंपी। लेकिन आज बिहार में विकास का कार्य ठप पड़ गया है। आज पूरे राज्य में जातिवाद की राजनीति हो रही है। इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जिम्मेदार ठहराया है। इस मौके पर धरना को प्रदेश युवा अध्यक्ष हुमांशु पटेल समेत कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुरेन्द्र यादव, संजय कुमार कुशवाहा, रंजीत सेन मेहता, सुनील कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, महेन्द्र कुशवाहा, रामजी कुमार सिंह, अशोक प्रसाद सिंह, अबु उवैदा और अशोक यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।