मजदूर के आश्रित को मिला एक लाख का चेक
संवाद सूत्र, थरथरी (नालंदा): थरथरी प्रखंड परिसर में विधायक प्रो. उषा सिन्हा एवं बीडीओ रामजी पासवान न
संवाद सूत्र, थरथरी (नालंदा): थरथरी प्रखंड परिसर में विधायक प्रो. उषा सिन्हा एवं बीडीओ रामजी पासवान ने संयुक्त रूप से प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान का चेक आश्रित परिवार को दिया गया। शनिवार को स्व. दिनेश चौहान बड़ी छरियार नोनियाविगहा निवासी को 11/03/2013 को विलासपुर उत्तराखंड में दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। दुर्घटना से मृत्यु प्रवासी मजदूर को बिहार सरकार द्वारा एक लाख का अनुदान दावा-पत्र की जांच पड़ताल के वाद अर्नतजीव प्रवासी मजदूर के पत्नी के नहीं रहने पर वैध आश्रित माता मसोमात उर्वीला देवी को एक लाख का चेक विधायक द्वारा प्रदान किया गया। चेक वितरण के दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद, प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवंशी, आन्दमोहन, राजकुमार प्रसाद, शैलेन्द्र दूबे, मुखिया युगेश्वर कुमार, कमलेश पासवान, रंजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र प्रसाद, योगेन्द्र उर्फ मण्डल प्रसाद उपस्थित थे।