Move to Jagran APP

विज्ञान के बिना वर्तमान युग की नहीं की जा सकती कल्पना

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के बिना वर्तमान युग की कल्पना नहीं

By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 09:01 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 09:01 PM (IST)
विज्ञान के बिना वर्तमान युग की नहीं की जा सकती कल्पना

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के बिना वर्तमान युग की कल्पना नहीं की जा सकती है। उक्त बातें शनिवार को स्थानीय आरपीएस स्कूल कचहरी रोड व मकनपुर एकंगरसराय रोड में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डा. सी वी रमण के जन्म दिवस पर आरपीएस के प्राचार्य अरविन्द कुमार सिंह छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइंस की जानकारी काफी जरूरी है। साइंस ही एक ऐसा क्षेत्र है जिसके बल पर भारत पुन: सम्पूर्ण विश्व में अपनी सफलता पर परचम फहरा सकता है। इस मौके पर बच्चों के बीच साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिससे स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उच्च कक्षा में नालंदा हाउस विजेता व पाटलिपुत्रा हाउस उप विजेता खिताब अपने नाम किया। नालंदा हाउस का नेतृत्व नवम वर्ग के राबर्ट पटेल तथा पाटलिपुत्र हाउस के शुभम कुमार सिंह ने किया। इससे पहले साइंस विषय पर बच्चों के बीच एक प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन आरपीएस मकनपुर के प्राचार्य मो. अफाक ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में परवेज अहमद, आर एन पटेल, एस मल्लिक, विक्की, विकास, दीपक कुमार वर्मा, सगुप्ता मल्लिक का सराहनीय प्रयास रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.