335 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : राजगीर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोहियानगर में शुक्रवार को आ
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : राजगीर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोहियानगर में शुक्रवार को आयुध निर्माणी नालंदा के अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने विद्यालय के बच्चों की स्वास्थ्य जाच की। साथ ही साथ आवश्यकता अनुसार बच्चों को दवा भी नि:शुल्क रूप से दिया गया। इस आयोजन के अवसर पर डा.विजय कुमार, डा.एसएस सिन्हा, डा.चन्द्रमणी, विद्यालय के प्रधान संजय कुमार सहायक शिक्षक सुमन लता दूबे, रितु राज कुमार, दीपक कुमार दिनकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अभियान के दौरान चिकित्सकों ने बच्चों को स्वास्थ्य रहने के लिये कई तरह की जानकारिया दिये। उन्होंने कहा कि बच्चे लोग स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी के रूप में है। आप लोग बताये गये नियमों को अपने पालन करने साथ ही साथ अपने घरों में भी अपने परिजनों को बतायें। ताकि सभी लोग स्वास्थ्य रह सके। चिकित्सकों ने बताया कि इस अभियान के तहत बच्चों को स्वास्थ्य रहने के संबंध में कई तरह टिप्स को बताया गया। इस मौके पर 335 बच्चों की स्वास्थ्य की जाच की गई।