राजेश बने तीसरी बार प्रखंड प्रमुख
संवाद सूत्र, नगरनौसा (नालंदा) : चार महीने से रिक्त चल रहे प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया गया जिसमें सर
संवाद सूत्र, नगरनौसा (नालंदा) : चार महीने से रिक्त चल रहे प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया गया जिसमें सर्वसम्मति से तीसरी बार राजेश लाल को प्रखंड प्रमुख चुन लिए गए। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पशु अस्पताल में सोमवार को हुए बैठक में राजेश लाल सर्वसम्मति से प्रमुख चुन लिया गया। प्रमुख के नाम का प्रस्ताव राजकुमार गौरव ने बैठक में रखी। जिसका समर्थन बैठक में मौजूद पंचायत समिति के 13 में से मौजूद 8 सदस्यों ने किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य गनीता देवी, रामजी प्रसाद, कारू ठाकुर, इन्द्रदेव मांझी, अनीता देवी, कौशल्या देवी शामिल थी। जबकि उपप्रमुख संजय कुमार, प्रियंका देवी, सुधा देवी, ओजिर पासवान, शिवजंती देवी पंचायत समिति सदस्य मौजूद नहीं थे। यहां बता दें कि राजेश लाल पूर्व में भी प्रमुख रह चुके हैं। इधर हाल ही में प्रमुख दोबारा बने थे लेकिन न्यायालय के निर्देश पर वे प्रमुख पद से हट गये थे। चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह की देखरेख में किया गया।