बिछुड़ी बच्ची को लेने पहुंचे पिता
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : जहानाबाद की भटकी एक लड़की को उसके परिजनों को पता लगाकर उसके पिता के ह
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : जहानाबाद की भटकी एक लड़की को उसके परिजनों को पता लगाकर उसके पिता के हाथ शुक्रवार को नगर पंचायत राजगीर के वार्ड पार्षद श्यामकिशोर भारती, एहतेशाम मलिक, डा अजय कुमार ने सौंप दिया। वार्ड पार्षद ने बताया कि जहानाबाद के निवासी मो. हसीव आलम के पुत्री जेवा प्रवीण गुरूवार की शाम पटना जंक्शन से जहानबाद की ट्रेन पर चढ़ने के बजाय राजगीर के ट्रेन पर चढ़ गयी। इसी बीच नगर पंचायत के बड़ी मिल्की निवासी उर्मिला देवी उक्त बच्ची को भयभीत देखकर उससे पूछताछ की। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वार्ड पार्षद को दी। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने जहानबाद में और लोगों की सहयोग से उक्त बच्ची का पता लगाकर पिता व माता को इसकी सूचना दी। लोगों के प्रयास से बच्ची अपने पिता को मिल गई।