Move to Jagran APP

धान बिक्री को आये किसानों ने किया हंगमा

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : राजगीर प्रखंड के मेयार पंचायत के किसानों ने प्रखंड मुख्यालय में धान

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 10:49 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 10:49 AM (IST)
धान बिक्री को आये किसानों ने किया हंगमा

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : राजगीर प्रखंड के मेयार पंचायत के किसानों ने प्रखंड मुख्यालय में धान खरीदारी की कुव्यवस्था को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। किसानों ने सड़कों के साथ अनुमंडल कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किसान उग्र थे तथा सड़क जाम भी बरकरार थी। इस संदर्भ में किसान विरजु महतो, बैधनाथ प्रसाद, बहमदेव प्रसाद, जगदीश प्रसाद, अमित कुमार, शैलेन्द्र प्रसाद, रामप्रवेश प्रसाद, अवधेश प्रसाद आदि लोगों का कहना है कि ये लोग दो दिन पूर्व से ही अपने धान की बिक्री करने के लिये ट्रैक्टर से आये हैं। लेकिन यहा पर पदाधिकारी व कर्मियों ने बैक डोर से कुछ किसानों को अपने मनमाने तरीके से कूपन दे दिया और धान की खरीदारी कर लिये पर दुर्भाग्यवश दो दिन पूर्व से नंबर में आये किसानों के धान की खरीदारी नहीं की जा सकी। पदाधिकारी व कर्मचारी का कहना है कि उक्त पंचायत के धान की खरीदारी अपने लक्ष्य के अनुसार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.