सदस्यता अभियान में जुड़े पांच सौ लोग
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : भाजपा वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रदेश प्रभारी व हिलसा विधानसभा के प्रभार
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : भाजपा वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रदेश प्रभारी व हिलसा विधानसभा के प्रभारी सकलदेव वात्सायन ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि हिलसा विधानसभा क्षेत्र के थरथरी, प्रतापपुर, कराय, छरियारी, शकरडीह, बलभद्रसराय सहित अन्य गावों में जनसंर्पक अभियान चलाया गया। इस दौरान तकरीबन 5 सौ से अधिक लोगों ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि गत 20 जनवरी को हिलसा में बैठक की गयी थी। जिसमें कर्पूरी ठाकुर की जयंती एवं सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर चर्चा किया गया था। उन्होंने कहा कि जिन-जिन गांवों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है वहां लोगों का रूझान भाजपा की ओर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस गति से लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे यह स्पष्ट होता है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में लोगों का झुकाव भाजपा की ओर है।