राजद नेता ने बाटे गरीबों को कंबल
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : सामाजिक कार्यकर्ता तथा राजद के नेता शभू यादव ने गुरुवार को गरीबों के बीच
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : सामाजिक कार्यकर्ता तथा राजद के नेता शभू यादव ने गुरुवार को गरीबों के बीच मुफ्त कंबल वितरित किया। कंबल का वितरण कलेक्ट्रेट के सामने अपने निजी परिसर में किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों से आये 50 से ज्यादा गरीब महिला तथा पुरुषों को कंबल दिये गए। इस अवसर पर राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष लट्टू पहलवान तथा राजद से जुड़े डबलू यादव व अन्य कई लोग भी उपस्थित थे। गुरुवार को ही शभू ने शहर के इंदाय मोहल्ले में दो दिन पहले आग की घटना से प्रभावित एक परिवार को भी कंबल तथा आर्थिक सहायता प्रदान की। गुरुवार को कंबल वितरण शिविर में शभू यादव ने गरीबों तथा लाचारों को सहायता पर बल देते हुए कहा कि अपने लिए तो पशु भी जीता है। उन्होंने लाचार लोगों की मदद पर बल देते हुए कहा कि जो अपने साथ दूसरों के दुख-दर्द को भी समझे वही मनुष्य है।