होमगार्ड बहाली को जाच 9 फरवरी से
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : जिला में होमगार्ड की बहाली अगले महीने शुरू होगी। इस बहाली के लिए शारीरिक
By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 01:07 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 01:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : जिला में होमगार्ड की बहाली अगले महीने शुरू होगी। इस बहाली के लिए शारीरिक जाच व अन्य तरह की जाच के लिए डीएम ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बाबत बताया गया कि जिला में होमगार्ड बहाली का काम अगले महीने 9 फरवरी से शुरू होगा। यह जाच इस्लामिया हाई स्कूल के मैदान पर होगा। 9 से 15 फरवरी तक जाच का काम किया जायेगा। इस बाबत बताया गया कि जिला में 283 होमगार्ड जवानों की बहाली होनी है। इसके लिए सात हजार से अधिक लोगों ने आवेदन दिया है। बताया गया कि जिला में बहाल होने वाले 283 होमगार्ड जवानों में 32 महिला के लिए सुरक्षित हैं। महिला की बहाली 30 शेखपुरा शहर में तथा दो बरबीघा में होनी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें