पंचायत सचिव को नहीं मिला रहा पंचायत का कार्य
संवाद सूत्र, नगरनौसा (नालंदा): एक तरफ सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों तो कभी पदाधिकारियों की कमी ब
संवाद सूत्र, नगरनौसा (नालंदा): एक तरफ सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों तो कभी पदाधिकारियों की कमी बतायी जाती है। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों के रहते उन्हें पंचायत आवंटित नहीं किया जाता है। मामला नगरनौसा प्रखंड से जुड़ा है। इस प्रखंड में कुल 5 पंचायत सचिव है और पंचायतों की संख्या 9 है। जिसमें चार पंचायत सचिव 9 पंचायतों का भार संभाल रहे हैं। जिसमें धर्मेन्द्र कुमार को अरियावां कछियावां उमेश प्रसाद को रामपुर दामोदरपुर, भूतहाखार विजेन्द्र प्रसाद को नगरनौसा गोरायपुर तथा सुनील रजक को कैला खजुरा पंचायत दिया गया है। जबकि नवल राम को करीब एक साल से पंचायत का आवंटन नहीं किया गया है। वे प्रखंड कार्यालय में काम कर रहे हैं। प्रश्न उठता है कि चार पंचायत सचिवों को 9 पंचायतों तो एक पंचायत सचिव को अब तक कोई पंचायत क्यों नहीं आवंटन किया गया है। इधर गोपनीय सूत्रों की माने तो कुछ मुखिया नवल पासवान की सेवा नहीं लेना चाहते कि गड़बड़ी का खुलासा पंचायत का हो जाएगा।