Move to Jagran APP

मुखिया की बर्खास्तगी के विरोध में संघ ने लगाई मंत्री से गुहार

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : जिला प्रशासन द्वारा जिले के नव पंचायत के मुखिया की बर्खास्तगी की अनुशंस

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 06:06 PM (IST)
मुखिया की बर्खास्तगी के विरोध में संघ ने लगाई मंत्री से गुहार

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : जिला प्रशासन द्वारा जिले के नव पंचायत के मुखिया की बर्खास्तगी की अनुशंसा पंचायती राज विभाग में किए जाने के विरोध में मुखिया संघ का एक प्रतिनिधि मंडल पंचायती राज मंत्री विनोद यादव से मिला। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने किया। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को बताया कि मनमाने तरीके से नव मुखिया को बर्खास्त करने की अनुशंसा प्रशासन द्वारा किया गया है। इसके अलावा 50 से अधिक मुखिया को बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही है। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि मनमाने तरीके से मुखिया पर कार्रवाई पर रोक लगाई जाएगी। प्रशासन जिन मुखिया पर आरोप लगाएगा उसकी जांच पंचायती राज करेगा। मंत्री ने आश्वस्त किया कि किसी भी हाल में मुखिया के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दिया जाएगा। मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में चन्द्रमणी शर्मा, राकेश कुमार, पिक्कू यादव, चन्द्रशेखर कुमार तथा रविन्द्र चौधरी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.