Move to Jagran APP

राजगीर में ठंड बढ़ते ही गरीबों की मुसीबत बढ़ी

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। शाम ह

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 06:05 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 06:05 PM (IST)
राजगीर में ठंड बढ़ते ही गरीबों की मुसीबत बढ़ी

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। शाम होते ही कनकनी बढ़ जाती है। इस कारण पर्यटक नगरी में आने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। सोमवार को इस वर्ष का अब तक के सबसे ठंड दिन माना गया है। इतनी ठंड के बाद भी अब तक प्रशासन के द्वारा लोगों के लिए चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है। इस कारण लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। वहीं कुछ जगहों पर लोग पुआल व लकड़ी जलाकर आग ताप कर अपनी ठंड को कम करने में लगे रहते हैं। वार्ड पार्षद श्याम किशोर भारती, प्रवीण सिंह, सुबेन्द्र राजवंशी, डा.अनिल कुमार, संपत कुमार सहित अन्य लेागों ने प्रशासन से शहर के चौक-चौराहे पर अलाव जगाने की माग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.