Move to Jagran APP

प्रत्येक बूथ पर सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य : नागेंद्र

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र ने स्थानीय बिहार क्लब में भाजपा की स

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 01:06 AM (IST)
प्रत्येक बूथ पर सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य : नागेंद्र

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र ने स्थानीय बिहार क्लब में भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी सदस्यों की पार्टी बनानी है। इसके लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दी गई है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि नालंदा जिले में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जबकि प्रत्येक बूथ से कम से कम सौ सदस्य बनाने का प्रयास कार्यकर्ताओं को करना है।

कार्यशाला के दौरान नालंदा लोकसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आशीष रंजन सिन्हा व अभिराम गौरव ने उपस्थित नेताओं के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। कार्यकर्ता के सफल प्रयास से ही कोई नेता एमएलए, एमपी और मंत्री बनते है। इस मौके पर विधायक प्रेम रंजन पटेल, विधायक राजीव रंजन, विधायक सत्यदेव नारायण आर्य, पूर्व विधायक रामनरेश सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष राजू पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत, नवीन केसरी, आशीष रंजन सिन्हा, प्रवक्ता धीरेन्द्र रंजन के अलावा जिले के तमाम प्रखंड अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.